सवर्णों उत्पीड़न के विरोध में जन सामान्य मंच 17 मार्च को संगोष्ठी का आयोजन करेगा

 सवर्णों उत्पीड़न के विरोध में जन सामान्य मंच 17 मार्च को संगोष्ठी का आयोजन करेगा

वाचस्पति इंडिया न्यूज 

अखिलेश मिश्र बागी मीरजापुर 



मीरजापुर शहर के नटवा स्थित पापुलर हॉस्पिटल के सामने खाली मैदान में 17 मार्च को जन सामान्य मंच के द्वारा विशाल जनसम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक अरविंद तिवारी पूर्व सभासद ने दी, उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज उद्वेलित है और सरकार के द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे सवर्णों को बसों में जबरजस्ती भर कर आंदोलन को विफल करने का कुत्सित प्रयास किया जिससे सभी लोगों में नाराजगी है , महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में  ग्वालियर उच्च न्यायालय के वकील अनिल मिश्रा एडवोक, जुगुल किशोर तिवारी (अवकाश प्राप्त पूर्व उप महानिरीक्षक उप्र.पुलिस) अवनीश सिंह (अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा)विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश सिंह रघुवंशी प्रदेश अध्यक्ष (श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना )विशिष्ट वक्ता के रूप में सूरज चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष (राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी) रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप गहरवार, जन सामान्य मंच के नेता व कार्यक्रम संयोजक अरविंद तिवारी पूर्व सभासद दिन रात लोगों से मिल कर  सम्मेलन को सफल बनाने में लगे हुए है ,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद मीरजापुर के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, महिला शाखा प्रमुख विमला शर्मा, महेंद्र शुक्ला सहित कार्यकर्ता गण, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकाकृत परिषद के सूर्य प्रकाश शुक्ला, कायस्थ महासभा के रत्नेश श्रीवास्तव, सवर्ण आर्मी ,परशुराम सेना , ब्रम्हशक्ति संगठन के कार्यकर्ता लगातार भ्रमण कर सम्मेलन को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post