विश्व कल्याण और सद्भाव का संदेश देता है सनातन धर्म:
पत्रकारों से रूबरू हुए ज्योतिषाचार्य अवनीश सिंह:
वाचस्पति इंडिया न्यूज़
राहुल गौतम मछली शहर जौनपुर
मछलीशहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अवनीश सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए मानवता और विश्वकल्याण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही मनुष्य की असली पहचान होती है और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना जरूरी है।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभी को जोड़ने और विश्व कल्याण का संदेश देता है। इसलिए किसी भी माध्यम से किसी के हृदय को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनकल्याण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
वहीं प्रतिष्ठान स्वामी ने बताया कि उनका होटल सिंगापुर, टोक्यो और कुवैत मॉडल की तर्ज पर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि वह अपने जिले की मिट्टी की सेवा विभिन्न माध्यमों से करते रहेंगे।

Post a Comment