मुसहर समुदाय को दी गई कानूनी जानकारी बिसापुर में लगा लीगल लिटरेसी कैम्प

 मुसहर समुदाय को दी गई कानूनी जानकारी बिसापुर में लगा लीगल लिटरेसी कैम्प

वाचस्पति इंडिया न्यूज़ 

जयचंद वाराणसी/ भदोही

                   


भदोही ब्लाक के ग्राम बिसापुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान भदोही के तत्वावधान में मुसहर समुदाय के लिए लीगल लिटरेसी कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा आयोजित कराया गया। कैम्प में उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी एल वी द्वारा बताया गया कि निःशुल्क विधिक सहायता, श्रम कानून, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा अधिनियम व बंधुआ मजदूरी उन्मूलन से संबंधित जानकारी दी गई।

              


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी एल वी प्रेम शंकर मौर्या ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार है और इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर है।

कैम्प के दौरान पी एल वी सूरज कुमार बिंद ने मुसहर समुदाय के लोगों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिनका मौके पर समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बनवासी महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं की भागीदारी रही।

संस्थान कार्यकत्री लक्ष्मी ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, जिससे वंचित वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी मिल सके।इसमें कैम्प में संस्था से कर्मबली, संजू, शीला यादव और अजय पुर उपस्थित 

रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post