आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे का जन्म दिवस केक काट कर मनाया गया

 आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे का जन्म दिवस केक काट कर मनाया गया

समाज के विशिष्ट जनों ने दी हार्दिक बधाइयां व उपहार

गरीब महिलाओं को कंबल भी बांटा गया

आइडियल इंडिया न्यूज़

मनोज पान्डेय
आजमगढ़

 


आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे का जन्म दिवस उनके निजी आवास घोरठ एवं चकला पहाड़पुर कैलाश गोड के यहां केक काटकर मनाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने साहित्यकार पत्रकार संजय पांडे को अपनी शुभकामनाएं दी। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वितरण श्री अनिल नारायण सिंह ने केक खिलाने के साथ अंगवास्त्रम् भेट कर अपना आशीर्वाद एवम शुभकामनाए दी! , 

 







इसी कड़ी में अंबिका सेवा संस्थान के प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने भी संस्था की ओर से सम्मान पत्र एवं माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी। समाजसेवी कैलाश गौड़ ने अंगवस्त्रम एवं गायक कलाकार राजेश रंजन ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी। मजदूर नेता कवि पत्रकार प्रभु नारायण पांडे प्रेमी जी एवं ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन एवं बंशीधर पाठक प्रदेश महामंत्री अशोक तिवारी मनोज विश्वकर्मा विनोद यादव साहित्यकार नामी चिरैया कोटी शायर ताज आजमी बृजेश पाठक आदि ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया। 

 





 

दूरभाष से शुभकामनाएं देने वालों में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ,संस्था के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ,राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर सी डी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव द्वय डॉ आर पी विश्वकर्मा व हरिओम सिंह स्वराज, महाराष्ट्र प्रदेश इकाई अध्यक्ष प्रदीप खंडारे आदि का नाम उल्लेखनीय रहा! इस जन्म दिवस के अवसर पर गरीब महिलाओं को कंबल बाटे गए ।


Post a Comment

Previous Post Next Post