सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

 


Markandeya Tiwari 


  जौनपुर

 रायबरेली हाइवे पर स्थित समाधगंज पुरवा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राहुल यादव (25) निवासी लाजीपार सिकरारा की मौत हो गई। उसका साथी आशीष (22) निवासी फत्तूपुर की हालत गंभीर है। घटना रात करीब ग्यारह बजे की है। दोनों मछलीशहर की ओर से घर जा रहे थे। 


          थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि उन्हें किसी ने फोन पर घटना की सूचना दी थी। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई तो वहां कोई नहीं था। पंप कर्मचारियों ने बताया कि मछलीशहर कोतवाली की पीआरवी ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाया था। वहीं पर राहुल की मौत हो गई। आशीष का उपचार चल रहा था। किस वाहन से टक्कर हुई यह पता नहीं चल सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post