तीन बच्चों की मां दुल्हन बन करके ढोल नगाड़े और डीजे के साथ हाथ में सिंदूर की डिब्बी लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई
आइडियल इंडिया न्यूज़
सन्तोष कुमार नागर सोनभद्र
प्रेमी प्रेमिकाओं के किस्से तो आप लोगों ने बहुत से सुने होंगे ,देखे भी होंगे ।और यह आजकल तो बहुत आम हो गया है ।लोग प्रेम करते हैं, प्रेम के नाम पर प्रेमिका के जिस्म का इस्तेमाल करते हैं, और फिर उसे यूज़ एंड थ्रो, की तरह इस्तेमाल करके फुर्सत पा लेते हैं। लेकिन कहीं-कहीं ऐसा भी देखने को मिलता है की प्रेमिका इतनी बेवकूफ नहीं होती जितना की प्रेमी समझता है। ऐसा ही एक मामला सोनभद्र से जनपद से देखने को मिला है। जिसमें एक प्रेमी तीन बच्चों की मां से प्रेम कर रहा था और लगातार पिछले 9 वर्षों से शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल भी कर रहा था। प्रेमी युवक का नाम संदीप और युवती का नाम विभा बताया जा रहा है । शातिर किसम का प्रेमी वीडियो बनाने के बाद उस युवती को धमकता भी था कि यह वीडियो में तुम्हारे पति और भाई को भी दिखा दूंगा और तुम्हें बदनाम कर दूंगा। इन सब बातों से परेशान होकर युवती ने प्रेम करने के साथ-साथ शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने पल्ला झाड़ लिया। मजबूरी हालत में तीन बच्चों की मां दुल्हन बन करके ढोल नगाड़े और डीजे के साथ हाथ में सिंदूर की डिब्बी लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। काफी लोग तमाशबीन बनकर इकट्ठा भी हो गए हैं ।अब आपको सुनाते हैं उस युवती की जुबानी जो उसने अपने प्रेमी के ऊपर इल्जाम लगाया है।धन्य है ऐसे प्रेमी प्रेमिका। भगवान ही इनको सद्बुद्धि दे।

.jpg)


Post a Comment