*जौनपुर लोकसभा और मछली शहर लोकसभा में नहर में पानी नहीं आने से किसानों में मची खलबली- जज सिंह अन्ना*
आइडियल इंडिया न्यूज
शैलेश तिवारी
जौनपुर, मछली शहर - शारदा सहायक खंड 39 सहित जौनपुर जनपद और मछली शहर क्षेत्र के सभी नहरो में पानी नहीं आने से किसानों में पूरी तरह खलबली मच चुकी है किसान निराश होकर के ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि खाने के लिए मर जाऊंगा प्रभु, पानी बरसाओ ।वहीं सरकार की सारी व्यवस्थाएं फ्लॉप साबित होती हैं पूर्व सांसद तूफानी सरोज कई मिटिगं में कह चुके हैं 3दिन में पानी आ जाएगा परन्तु ऐसा नहीं हुआ। गत वर्ष भी पानी नहर में नहीं आया था महज खाना पूर्ति की गई थी टेल तक पानी पिछली वर्ष नहीं पहुंचा था माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय जिलाधिकारी जौनपुर शारदा सहायक खंड के 39 के चीफ इंजीनियर से विनम्र प्रार्थना और अपील कर रहे हैं
कि किसानों के हित की रक्षा के लिए जीवन यापन के लिए नहरोंमें पानी दें जिससे सही समय पर किसान अपनी धान की फसल लगा सके और जीवन यापन के लिए फसल उगा सके यदि ऐसा नहीं होता तो किसान भी धरना प्रदर्शन करेंगे


Post a Comment