बिजनेसमैन ने मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से लगाई मौत की छलांग*बेटे को किया आखिरी कॉल* *कर्ज से परेशान मुंबई के एक बिजनेसमैन ने बांद्रा वर्ली सी लिंक से छलांग लगाकर दे दी अपनी जान,*

वाचस्पति इंडिया न्यूज़ 

बालू पाटिल कल्याण महाराष्ट्र 



*बिजनेसमैन ने मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से लगाई मौत की छलांग*बेटे को किया आखिरी कॉल*

*कर्ज से परेशान मुंबई के एक बिजनेसमैन ने बांद्रा वर्ली सी लिंक से छलांग लगाकर दे दी अपनी जान,*

 *इससे पहले उसने वीडियो कॉल कर बेटे से की थी बात,*

 *सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह कर्ज के पहाड़ से था परेशान, जिसकी वजह से ये कदम उठाया,*

 मुंबई के घाटकोपर में रहने वाले एक बिजनेसमैन भावेश सेठ ने समुद्र में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया है। वह यहां तक एक कार वाले से लिफ्ट लेकर आए थे। उन्होंने अपनी कार खराब होने का बहाना बनाकर लिफ्ट मांगी थी। जिसके बाद वे बांद्रा वर्ली लिंक पर पहुंचे और कार से उतरने के बाद अपने बेटे से वीडियो कॉलिंग पर बात कर सुसाइड कर लिया

*लोगों ने देखा, लेकिन बचा नहीं पाए किया, काफी मशक्कत के बाद उनका शव मिला

*कर्ज का पहाड़ होने से दी जान*..

बताया जा रहा है कि जिस कार से लिफ्ट लेकर भावेश सेठ समुद्र तक पहुंचे थे , उस कार में उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा था कि कर्ज का पहाड़ होने के कारण उन्हें सुसाइड करना पड़ रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही जहां घर में मातम छा गया , वहीं आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।

*बॉल बेयरिंग का कारोबार*.......

सुसाइड करने वाले भावेश सेठ का बॉल बेयरिंग का कारोबार है। वे कर्ज से काफी परेशान थे। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया, इससे पहले उन्होंने अपने बेटे से वीडियो कॉल कर बात की। जिसके बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने बेटे से वीडियो कॉल पर कहा कि मैं बांद्रा वर्ली सी लिंक से छलांग लगाकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसके बाद उन्होंने समुद्र में कूदकर जान दे दी। उन्हें कूदते हुए भी कुछ लोगों ने देखा, लेकिन वे भावेश सेठ को बचा नहीं पाए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post