अशोक कुमार एडवोकेट अश्क
पड़ोसी ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार
मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
चिरैयाकोट (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने अपने पड़ोसी की 12 वर्षीय किशोरी के साथ अपने घर में दुष्कर्म कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपने घर से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई दिन सोमवार की रात को 12 वर्षीय एक किशोरी अपने पड़ोसी सर्वेश राम पुत्र स्व०अशोक राम के घर गई हुई थी और वहीं खाना खा कर सर्वेश राम के कमरे में ही सो गई। उसके बाद रात को लगभग दो बजे उक्त युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की पीड़िता को धमकी देकर चुप करा दिया। मंगलवार को सुबह जब किशोरी अपने घर पहुंची तो वह दर्द से कराहते हुए रो रो कर परिजनों से रात की घटना के बावत पूरी बात बताई। उसके बाद परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो वह फरार हो चुका था। उसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश करने लगी। वहीं मंगलवार की शाम को डॉ० अजय विक्रम सिंह क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किये। इसी बीच बुधवार को दिन में लगभग सवा दो बजे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने रामनवल सिंह स्मारक पी जी कालेज चिरैयाकोट मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया।

Post a Comment