बाइक सवार की टक्कर से बुजुर्ग घायल, रिपोर्ट दर्ज
जलालाबाद-शाहजहांपुर, संजय सिंह पत्रकार
प्रभारी निरीक्षक थाना अल्हागंज को अर्जुन पुत्र रामदास निवासी कहारई नकटौरा थाना पाली जिला हरदोई ने दिनांक 19 जुलाई को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता रामदास (उम्र 55 वर्ष) पुत्र प्रभु दिनांक 15.07.2024 को समय लगभग 5 बजे सांय काल को अल्हागंज बाजार से साइकिल से वापस घर पर जा रहे थे। मेरे पिता हुल्लापुर बिलग्राम साडी मार्ग स्टेट हाइवे पर ग्राम रावतपुर के सामने पैदल साइकिल लेकर रोड पार कर रहे थे। उसी समय रुपापुर की तरफ से आ रही मोटर साइकिल नंबर HR 06X 4150 के चालक ने तेज गति व लाहपरवाही से चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। जिससे मेरे पिता गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनको इलाज हेतु अल्हागंज सरकारी अस्पताल में डायल 112 पुलिस ने भर्ती कराया। और अल्हागंज सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती किया और लोहिया सरकारी अस्पताल से सैफई मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। इलाज कराने के कारण थाने पर देर से आ सका। मेरी रिपोर्ट लिखकर उक्त मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।
वही अल्हागंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Post a Comment