जिलाबदर के बाद नजर आने पर अपराधी सुन्दरपाल पर 10 गुंडा एक्ट की कार्रवाई विधायक के साथ बायरल हुआ था फोटो, पुलिस ने की कार्रवाई

 जिलाबदर के बाद नजर आने पर अपराधी सुन्दरपाल पर 10 गुंडा एक्ट की कार्रवाई


विधायक के साथ बायरल हुआ था फोटो, पुलिस ने की कार्रवाई



जलालाबाद-शाहजहांपुर संजय सिंह पत्रकार


प्रभारी निरीक्षक थाना जलालाबाद हरपाल सिंह बालियान ने जिला बदर अपराधी सुन्दरपाल पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम मिठाह थाना जलालाबाद के विरुद्ध 10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


बतादें कि जिलाधिकारी शाहजहांपुर द्वारा दिनांक 21.6.2024 को जिला बदर का आदेश पारित किया गया था। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त सुन्दरलाल पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम मिठाह थाना जलालाबाद को दिनांक 14.7.24 जनपद शाहजहाँपुर की सीमा से बाहर उपनिरीक्षक जुगेश कुमार द्वारा सुन्दरलाल को आदेश की एक प्रति देकर नोटिस तामील कर 6 माह के लिये जिला बदर किया गया था। जिसकी फोटो ग्राफी की गयी। उसके बाद दिनांक 18.7.2024 को अभियुक्त सुन्दरपाल का फोटो क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा के साथ बैठे हुए वायरल हुआ था लखनऊ में विधायक के जनता दरबार में पहुंचा जिलाबदर अपराधी  जिसके सम्बन्ध मे थाना पुलिस ने जानकारी ली तो ज्ञात हुआ उक्त वीडियो सुन्दरपाल के जिला बदर होने के बाद का है। सुन्दरपाल द्वारा जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्गत जिला बदर आदेश का उल्लघंन किया है जो धारा 10 गुण्डा अधिनियम की हद को पहुंचाता है। थाना पुलिस उपनिरीक्षक जुगेश कुमार की तहरीर पर सुन्दरपाल के विरुद्ध 10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post