खबर प्रकाशित करने के बाद भी भ्रष्टाचारियों पर नहीं हुई कार्यवाही
कागजों पर हो रहा विकास धरातल पर कुछ और ही नजारा
आइडियल इण्डिया न्यूज
शरद कपूर बिन्दू मौर्या
कसमंडा सीतापुर
विकास खण्ड कसमंडा में मनरेगा योजना कहने को तो भले ही गरीबों के लिए वरदान कही जाने वाली योजना बताई जा रही है लेकिन धरातल पर भ्रष्टाचार के चलते गरीबों को मनरेगा योजना का लाभ ना मिलकर ग्राम प्रधान और सचिव फर्जी तरीके से हाजिरी लगा कर लाखों रुपए गमन करके तिजोरी जरूर भर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला गढी करौंदी ग्राम पंचायत का है जहां पर राजा राम के खेत से संतोष के खेत तक चक मार्ग पटाई कार्य चलाया जा रहा है। जिसमें सूत्रों का दावा है कि चालीस से अधिक मजदूरों की हाजिरी लगाई जा रही है लेकिन धरातल पर अगर चक मार्ग पटाई कार्य की बात कही जाए तो अपने हालात पर ही आंसू बहाने पर मजबूर हैं। इस भ्रष्टाचार को लेकर दैनिक समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित करने के बाद फर्जी तरीके से हाजिरी लगाने का सिलसिला कुछ समय के लिए थम तो गया लेकिन कसमंडा ब्लाक के अधिकारियों ने कार्य वाही करने से मुंह फेर लिया। ब्लाक के अधिकारियों के द्वारा भ्रष्टाचारियों पर कार्य वाही ना करना कही ना कही ब्लाक के अधिकारियों का भी संरक्षण पाकर ही भ्रष्टाचारी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।गढ़ी करौंदी ग्राम पंचायत में अगर जमीनी स्तर पर देखा जाए तो ऐसे बहुत से कार्य देखने को मिल सकतें हैं जिनमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। जैसे ह्यूम पाइप अन्य भी बहुत से ऐसे कार्य होंगे जिनमें सरकारी धनराशि का बंदरबांट किया गया है।अब देखना यह है की ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी फर्जी उपस्थिति को लेकर क्या कार्यवाही करेंगे या फिर भ्रष्टाचारियों के हौसले इसी तरह बुलंद होते रहेंगे।
चक मार्ग पटाई कार्य के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी के लिए सचिव शुशील कुमार यादव को फोन किया गया तो उन्होंने मीडिया टीम का फोन उठाना उचित नहीं समझा। ऐसे में सचिव की कार्य शैली को लेकर प्रश्न चिन्ह जरूर लगने लगता है?
भ्रष्टाचार की जानकारी ली गई तो प्रधान अनीत कुमार के द्वारा बताया गया कि मौके पर पैंतीस मजदूर कार्य कर रहे हैं।धान रोपाई के कारण मजदूर अभी नहीं मिल पा रहे हैं।जब प्रधान से पूछा गया कि हाजिरी तो पैंतालिस मजदूरों की लगाई जा रही है तो प्रधान ने चुप्पी साध ली।

Post a Comment