*अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब" पटल ने मंडला(म.प्र.)के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो.शरद नारायण खरे जी के जन्मदिन को काव्यपाठ के माध्यम से किया सेलिब्रेट..!*
Vachaspati India news
Dr Sanjida Khanam 'Shaheen' Jodhpur
अंतर्राष्ट्रीय श्रेया क्लब के खास सदस्य आद. प्रो. शरद नारायण खरे जी (मंडला,मध्यप्रदेश) के जन्मदिन के पावन उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय श्रेया क्लब के संस्थापक डॉ. अर्चना श्रेया जी के मार्गदर्शन में पटल व्यवस्थापक राजकुमार जायसवाल "विचारक्रांति" द्वारा गुरुवार को शाम 7 बजे से 2 घंटे का काव्य पाठ आयोजित किया गया, जिसमें देश भर से 20 साहित्यकार उपस्थित रहे।
पटल पर काव्यपाठ की की अध्यक्षता आ. डॉ. (कु.) शशि जायसवाल जी(प्रयागराज, उत्तरप्रदेश) ने किया,
जबकि, मुख्य अतिथि के रूप में आ.प्रो.शरद नारायण खरे जी(मंडला, मध्यप्रदेश) व विशेष अतिथि के रूप में आ. डॉक्टर संजीदा खानम जी(जोधपुर, राजस्थान) उपस्थित रहीं।
सर्वप्रथम संचालनकर्ता डॉ. अर्चना श्रेया ने अपने ओजस्वी व अद्भुत वचनों से अतिथियों का स्वागत किया।
इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत ममता सक्सेना जी के सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. शशि जायसवाल जी की अनुमति लेकर काव्य पाठ का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के उद्बोधन के साथ हुआ।
तत्पश्चात, प्रो.खरे के जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपने सुंदर सृजन द्वारा काव्य पाठ के माध्यम से खरे जी को शुभकामनाएं दी।
काव्यपाठ में शामिल सभी साहित्यकारों ने कार्यक्रम की अलग व विशेष अंदाज में संचालन कर रही डॉ.अर्चना श्रेया की खूब सराहना की। डॉ. अर्चना श्रेया ने प्रेम क्या है, कृष्ण क्या है व "प्रेम ही ईश्वर" आदि की जानकारी अपने शेरों शायरियों व विचारों के माध्यम से देकर साहित्यकारों का मन मोह लिया।
काव्य पाठ के पश्चात कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. शशि जायसवाल द्वारा कार्यक्रम की समीक्षा बहुत ही सहज व शानदार तरीके से किया गया।और प्रो. खरे ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद किया। अंतर्राष्ट्रीय श्रेया क्लब पटल की ओर से सभी साहित्यकारों को उनके श्रेष्ठ सृजन व काव्य पाठ के लिए "काव्य श्री" सम्मान से सम्मानित किया गया।
अंत में अंतर्राष्ट्रीय श्रेया क्लब के पटल व्यवस्थापक राजकुमार जायसवाल "विचारक्रांति" के आभार प्रकट के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


Post a Comment