स्वर्गीय पंडित चंद्रभूषण तिवारी की मनाई गई छठवीं को तिथि
प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव इजा संजय पांडे सरस सहित अनेक बुद्धिजीवियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
आइडियल इंडिया न्यूज़
मनोज पांडेय आजमगढ़
आजमगढ़।छात्र नेता अरविंद तिवारी के पिता स्वर्गीय चंद्र भूषण तिवारी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके गांव गुलऊर मे श्रद्धांजलि संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जनपद एवं गांव के शुभचिंतकों ने स्वर्गीय चंद्र भूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने कहा स्वर्गीय चंद्रभूषण तिवारी बहुत ही समाजसेवी व्यक्त थे। वह गरीबों की मदद करते थे। श्री पांडे ने कहा आज उनके न रहने की कमी हम सभी को खल रही है ।उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छात्र नेता अरविंद तिवारी ने बाबूजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाबूजी ने जो संस्कार दिया है इस संस्कार पर हम चल रहे हैं ।आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रगट किया ।इस अवसर पर आए हुए सभी गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय चंद्रभूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment