पार्लियामेंट चल रही है, बाहर कोई बयान नही-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

कृष्ण कुमार अग्रहरि सारनाथ

वाराणसी

 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपनी भाभी के अंतिम संस्कार में भाग लेने सोमवार को महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पहुंचे तो मीडिया इस शोक की घड़ी में राजनीतिक सवाल करने से बाज नही आई। जब चीन सीमा पर वर्तमान हालात के बारे में मीडिया से एक पत्रकार ने सवाल किया तो उन्होंने कहाकि इस समय पार्लियामेंट चल रही है। जब पार्लियामेंट चल रही हो तो हम बाहर कोई बयान नही दे सकते। इस पर प्रतिबंध रहता है।



इसके बाद फिर दूसरा सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कह दिया हम इस समय कोई राजनीतिक प्रश्न नही। गौरतलब है कि चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र के भभौरा गांव निवासिनी उनकी भाभी का बीएचयू अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन और करीबी मणिकर्णिका घाट पहुंचे थे। भाभी के निधन की खबर लगते ही रक्षामंत्री दिल्ली से बनारस पहुंच गये। करीब चार घंटे तक वह मणिकर्णिकाघाट पर अंतिम संस्कार में रहे। शवदाह के बाद रवाना हुए। अपनी भाभी के बारे में कहाकि उन्होंने हमलोगों की बड़ी सेवा की है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नही थी। बीएचयू अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी भाभी की उम्र 80 वर्ष से ज्यादा रही। वह काशीनाथ सिंह की धर्मपत्नी थी। उनके दो बेटे अरूण सिंह और राकेश सिंह हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post