भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकरसिंह के समर्थन में "अग्रहरि समाज" ने आयोजित किया विशाल सम्मान समारोह

 भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकरसिंह के समर्थन में "अग्रहरि समाज" ने आयोजित किया विशाल सम्मान समारोह

वाचस्पति इंडिया न्यूज़

डा प्रमोद वाचस्पति संपादक 





जौनपुर।आगामी लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में जौनपुर सदर से लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के समर्थन में "अग्रहरि समाज" द्वारा एक विशाल जनसभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन अग्रहरि समाज के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रहरी( हीरो होंडा) द्वारा उनके विशाल आवास के प्रांगण में किया गया! इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव, स्वतंत्र प्रभार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह रहे। इसी के साथ मंचासीन सम्मानित अतिथियों में अभिषेक सिंह आईएएस ,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन अग्रवाल, कामता प्रसाद गुप्ता, आशीष कुमार आशू ,विनोद कुमार गुप्ता तनिष्क, रविंद्र कुमार अग्रहरी महामंत्री, मुकेश कुमार कोषाध्यक्ष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार अग्रहरी ने किया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत कार्यक्रम के आयोजन मनोज कुमार अग्रहरी व महामंत्री रविंद्र कुमार अग्रहरी ने माल्यार्पण करते हुए पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया।





अभिषेक सिंह आईएएस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के समर्थन में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं जनप्रिय नेता रहे हैं। इनके सांसद बनने से जौनपुर का बहुमुखी विकास होगा ।इसी प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन अग्रवाल ने भाजपा की नीतियों का बखान करते हुए मोदी जी के सपनों को साकार करने के लिए जौनपुर सीट से कृपा शंकर की जीत को बहुत ही आवश्यक बताया। सुरेंद्र कुमार प्रधान,सत्य प्रकाश मुन्ना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी अग्रहरी समाज के बंधुओ से "इस बार 400 पार" के नारे को साकार करने के लिए अपने लोकप्रिय प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह को जीताने की पुरजोर अपील की। अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार व महामंत्री रविंद्र कुमार ने भावी सांसद कृपा शंकर सिंह से अपील किया कि जौनपुर जनपद में महाराजा अग्रसेन की एक मूर्ति का अनावरण आपके कर कमलों द्वारा आपके कार्यकाल में होने की हम उम्मीद करते हैं,व मांग करते हैं। 






सभी वक्ताओं की बातों को सुनने के पश्चात लोकसभा सांसद प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने कभी भी अपने जीवन में अलगाववाद ,जातिवाद की राजनीति नहीं किया। मैंने सभी को समान सम्मान की दृष्टि से देखा है ।आपकी अपेक्षाएं जो भी है उनको हम शत् प्रतिशत पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जौनपुर में विकास की गंगा बहाने के लिए और जौनपुर शहर को वाराणसी की तर्ज पर सुंदर और विकसित करने के लिए ,यहां पर कल कारखाने और उद्योग लगाने के लिए ,यहां के युवकों को रोजगार देने के लिए, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मेरी पहले भी बात होती रही और अभी भी होती है ।मैं आप सभी लोगों को आस्वस्त करता हूं कि यहां से सांसद चुने जाने के बाद मैं अपने वादों को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर दूंगा। हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय "अग्रहरि समाज" के लोगों ने एक कंठ से इस बार भाजपा के उम्मीदवार को जिताने के लिए जोरदार समर्थन में नारे लगाए ।इस अवसर पर अग्रहरि समाज के संरक्षक गण स्वामीनाथ अग्रहरि , लाल चन्द अग्रहरि   पारस नाथ अग्रहरि, ,प्रकाश चंद अग्रहरि ,रमेश चंद्र अग्रहरी सहित विकास अग्रहरि ,प्रमोद अग्रहरी सोनू अमित अग्रहरि डीके अग्रहरि रंजीत अग्रहरि सौरभ अग्रहरि सर्वेश अग्रहरि राघव अग्रहरि के साथ अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया

Post a Comment

Previous Post Next Post