दरगाह हाफिजिया असलमिया में पांच दिवसीय उर्स का समापन*

 *दरगाह हाफिजिया असलमिया में पांच दिवसीय उर्स का समापन* 

*अपने मुल्क से सच्ची मोहब्बत और पड़ोसियों से हमदर्दी करना बहुत बड़ी इबादत है*:- *सैय्यद फुरक़ान मियां सज्जादानशीन*

वाचस्पति इंडिया न्यूज़

काजिम हुसैन .

खैराबाद।सीतापुर




स्थानीय दरगाह हाफ़िज़िया अस्लमियाँ में 27 मई से चल रहे  पांच दिवसीय उर्स  के पांचवें और अंतिम  दिन  हाफिज असलम मियां अलैहिर्रहमा के 125 वें क़ुल शरीफ मे सभी धर्म व सम्प्रदाय के लोगों ने शिरकत करके अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा

उर्स में दरगाह के  मीर क़व्वाल

गुफरान अहमद,  फ़रीद खैराबादी,अनस फिरोजाबादी,शबीह खैराबादी ने अच्छा सूफियाना कलाम पेश किया।इस अवसर पर  सज्जादगान में शोएब मियां, सैय्यद अज़ीज़ुल हसन रिज़वी मदनी मियां, सैय्यद गयास मियां, सैय्यद ज़िया अल्वी, मौलाना हाजी सैय्यद अजहर मियां चिश्ती,एजाज़ हसन खान,सैय्यद लईक अहमद किरमानी,डॉक्टर सैय्यद रेहान रिज़वी ,शेख इशरत अली ,क़ारी इस्लाम अहमद आरफ़ी,दरगाह मतवल्ली,सैय्यद नवेद असलम सलमी मियां, सादी फारूकी,सैय्यद फरजान मियां,सैय्यद फरहान मियां, सैय्यद फ़रमान मियां चिश्ती, गाजीपुर के वकार मियां,इमरान सिद्दीकी,  दानियाल आरफी,हमज़ा सिद्दीकी,  आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर सज्जादानशीन हाजी सैय्यद फुरक़ान मियां ने कहा कि हमे अपने रख रखाव अपने आचरण को सही बनाना चाहिए और अपने मुल्क व अपने पड़ोसियों से मोहब्बत हमदर्दी रखना चाहिए ,नमाज़ की पाबन्दी करना फ़र्ज़ है साथ ही ये भी कहा कि हमे अल्लाह और उसके रसूल से सच्ची मोहब्बत करनी चाहिए और औलिया अल्लाह से मोहब्बत करें ।



उर्स में बड़ौदा गुजरात ,हैदराबाद, दिल्ली, महाराष्ट्र ,बिहार के अलावा कई प्रांतो से तथा उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदो से लोगों ने आकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।उर्स के समापन पर सज्जादानशीन ने सभी का शुक्रिया अदा किया तथा मतवल्ली सैय्यद नवेद असलम हाशमी सलमी मियां ने नगर की जनता,पुलिस प्रशासन,नगर पालिका प्रशासन, तथा विशेष रूप से मीडिया को जिसमे सभी अखबारों के संपादकों, संवाददाताओं का आभार व्यक्त किया कि अपनी लेखनी से पूरे उत्तर प्रदेश में उर्स को और खैराबाद के नाम को उजागर किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post