सीएमओ ऑफिस में तैनात अमित सिंह हटाए गए

 सीएमओ ऑफिस में तैनात अमित सिंह हटाए गए 


  वाचस्पति इंडिया न्यूज

ब्यूरो डेस्क मीरजापुर



समाजसेवी चन्द्र प्रकाश (अतुल कुमार पाठक) ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर के कार्यालय में तैनात अमित कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक को हटाए जाने का स्वागत करते हुए  धन्यवाद ज्ञापित किया, चन्द्र प्रकाश (अतुल कुमार पाठक) ने अभी तक स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहे है। कुछ दिन पूर्व अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विम्याचल मंण्डल मीरजापुर के जाचोपरान्त यह दोषी पाये गये थे जिसकी पुनः अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रयागराज मंण्डल प्रयागराज के स्तर से की जा रही जांच में अभिलेखो में फेर बदल कर लिपा-पोती कराकर बच गये थे वर्तमान में आयुक्त महोदय विंध्याचल मंण्डल मीरजापुर के निर्देश पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विंध्याचल मंण्डल मीरजापुर के स्तर पर कई जाँच लम्बित है, परन्तु निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उप्र.लखनऊ के द्वारा 28 जून को  अमित कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक का स्थानान्तर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर से आ०एफ०टी०सी०, प्रयागराज कर दिया गया है. अब देखना होगा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर के द्वारा निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उ०प्र० लखनऊ के आदेश का अनुपालन कर भ्रष्टाचारी कार्यों पर अंकुश कब लगाते है । अब पता चल रहा है कि अमित कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक  अपने कथित प्रभाव का परिचय देते हुए  उच्य अधिकारी के उपर दबाव बनाकर अपना स्थानांतरण पर रोक लगवाने का प्रयास कर रहे है, चन्द्र प्रकाश पाठक ने स्टिंग ऑपरेशन में साथ देने वालो सम्मानित पत्रकारो के प्रति आभार व्यक्त किया । साथ में यह भी कहीं कि आगे भी आम जनमानस की अवहेलना करने वाले और उनको दुःख देने वाले भ्रष्ट लोगो के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा ।





Post a Comment

Previous Post Next Post