वाचस्पति इंडिया न्यूज़
सतीश चन्द्र शुक्ल सत्पथी जौनपुर
धर्मापुर ।जौनपुर एक तरफ जहां सरकार द्वारा अभियान चलाकर नशा मुक्त कराया जा रहा है वही प्रशासन की देख रेख में अवैध तरीके से गांजा की दुकान धड़ल्ले से फल फूल रही है जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया चौकी अंतर्गत पचहटिया बाजार मे लबे रोड पर धड़ल्ले के साथ बेचा जा रहा है बाजार वासियों द्वारा नवयुवकों की भविष्य को देखते हुए विरोध करने पर अवैध तरीके से बेच रहा गाजा तस्कर लोगों से मार झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है और कहता है कि थाने चौकी पर जाकर कह दो मैं महीने का पैसा देकर तब बेच रहा हूं इस बात को बाजार के लोगों में काफी रोष व्याप्त देखा जा रहा है अगर इस अवेद गांजा तस्करी को प्रशासन द्वारा नहीं रोका गया तो किसी दिन विवाद काफी बढ़ सकता है बाजार के लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किए हैं कि तत्काल इसको बंद कराया जाए जिससे तमाम नवयु क इस नशा के शिकार हो रहे हैं इनके परिजन भी काफी परेशान हैं



Post a Comment